छत्तीसगढ़
नक्सल हिंसा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 25 लाख रूपए की सहायता राशि जारी

सीजीटाइम्स। 14 दिसंबर 2018
दंतेवाड़ा। नक्सल हिंसा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है। स्वर्गीय रमेश नामदेव की पत्नी डिलेश्वरी नामदेव को पांच लाख रूपए, स्वर्गीय रोशन कुमार साहू की पत्नी रेखा साहू को पांच लाख रूपए, स्वर्गीय सुशील बंजारे की पत्नी संतरा बाई को पांच लाख रूपए, स्वर्गीय जोहन नायक की पत्नी धरमिन नायक को पांच लाख रूपए एवं स्वर्गीय अच्युतानंद साहू की पत्नी हिमांचली साहू को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। इस संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





