छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 व 2 जनवरी को रहेंगे बस्तर संभाग के दौरे पर

सीजीटाइम्स। 31 दिसम्बर 2018

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नववर्ष में 01 और 02 जनवरी को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी को दोपहर 1 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.15 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां मॉ दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बघेल अपरान्ह 3.40 बजे फरसपाल पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर आएंगे और वहां रोड शो में शामिल होंगे। बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल अगले दिन 02 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे जगदलपुर में प्रेस कॉफ्रेंस के बाद 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव के लिए रवाना होेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कोण्डागांव पहुंचकर वहां नागरिकों से मुलाकात करेंगे। बघेल अपरान्ह 2.30 बजे उत्तर बस्तर जिले के मुख्यालय कांकेर पहुंचेंगे और वहां नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आयेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!