मर्दापाल मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप

Ro. No. :- 13171/10

भाजपा शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारों का सूत्रधार – केदार कश्यप

जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप कोंडागांव प्रवास के दौरान जिला में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए।

इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीति की सूत्रधार है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों के कारण देश विश्व की पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए वनमंत्री केदार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल, आयुष्मान भारत, तीन तलाक, धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियों ने हम जैसे लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान किया है।

आज पुरे दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी की चर्चा है। मोदी जी जो कहते है जिस विकास का वादा वे करते हैं वह जरूर पूरा होता है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं को अब प्रधानमंत्री मोदी जी और विष्णुदेव साय सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव गांव घर घर तक जाना है. हितग्राही मुलक योजनाओं के माध्यम से लोगों में सम्पर्क बढ़ाना है।

ऊर्जावान कार्कर्ताओं  का जताया आभार, मोदी जी के वन नेशन वन इलेक्शन का सपना करेंगे पूरा

मंत्री केदार कश्यप ने सभा के माध्यम से उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया उन्होने कहा कि आज देश में भाजपा का शासन पंचायत से लेकर पार्लयामेंट तक है। यह सम्भव आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और सपना है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते हैं हमारे देश के युवाओं की ऊर्जा बार बार होने वाले चुनाव में व्यर्थ ना जाया हो। पुलिस जवान से लेकर प्रशासन में बैठे लोगों तक और आम जनता का भी समय बार बार के चुनाव में जिस प्रकार से प्रभावित होता है। आम जनता का कार्य रुकता है। ऐसे सभी परेशानियों को दूर करने के लिये हमें वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़ना है और इस विचार को लेकर जन जन तक पहुंचने का कार्य करना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, मंडल अध्यक्ष पवन कोर्राम सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!