नेशनल हेराल्ड मामले में BJYM का आक्रामक विरोध प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी का फूंका पुतला

Ro. No. :- 13171/10

पुलिस के बेरिकेट्स तोड़ कर कांग्रेस भवन के सामने एक घंटे डटे रहे, जोरदार नारेबाजी कर जताया विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस जवानों के बीच चलती रही धक्का मुक्की

नेशनल हेराल्ड मामले में गाँधी परिवार द्वारा किये गये करोड़ों के भ्रष्टाचार का पुरज़ोर विरोध कर रही भाजपा – वेदप्रकाश पाण्डेय

देश को लूटने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है – अविनाश श्रीवास्तव

जगदलपुर | CG News | Bastar News
नेशनल हेराल्ड में करोड़ों के भष्ट्राचार के मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुये भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को कांग्रेस भवन का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस नेत्री सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बनाये गये बेरिकेट्स को तोड़ कर कांग्रेस भवन के समक्ष पहुँच कर लगभग एक घंटे तक जोरदार नारेबाजी करते हुये विरोध प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस भवन का घेराव कर डटे रहे। वहाँ भारी संख्या में तैनात पुलिस बल जवानों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की लगातार होती रही।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्र हुये। जहाँ से अपरान्ह 3 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैनर, पोस्टर, झण्डे के साथ कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले। गुरु गोविंद सिंह चौराहे से गीदम रोड होकर कांग्रेस भवन की ओर कूच कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने महेन्द्र कर्मा बंगले के पास बैरिकेटिंग लगा कर रोकने का प्रयास किया। नारेबाजी करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स को तोड़कर कांग्रेस भवन के ठीक सामने पहुँच गये, जहाँ भारी संख्या में तैनात पुलिस जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने रोका। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के सामने ही सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी का पुतला फूंका और करीब एक घंटे तक कांग्रेस भवन का घेराव करने डटे रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेत्री सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। गाँधी परिवार द्वारा जमीन हड़पने और करोड़ों का भ्रष्टाचार करने का मामला है। जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रही है। यह प्रदर्शन देश को धोखा देने वाली कांग्रेस व उनके भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ किया गया है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले करोड़ों का भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के आला नेताओं सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी सहित गाँधी परिवार से न्यायिक जांच में पूछताछ हो रही है तो उससे बचने के लिये योजना बद्ध रुप से पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से झूठा राजनीतिक विरोध प्रदर्शन कराया जा रहा है। देश का कानून अपना काम कर रहा है, देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार है, एक भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जायेगा।

आज भाजपा के कांग्रेस भवन घेराव के दौरान प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,योगेंद्र पांडे,श्रीधर ओझा,नरसिंह राव,आलोक अवस्थी, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, राजेन्द्र बाजपेयी,सुधा मिश्रा, संग्राम सिंह राणा, दंतेश्वर राव,जयराम दास, रोहित त्रिवेद्वी,लक्ष्मण झा,ममता राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मी कश्यप,उमा मिश्रा,गीता मिश्रा,रोशन सिसोदिया, संजय विश्वकर्मा,राणा घोष,महेन्द्र सेठिया,देवीप्रसाद बेंजाम,हरि मंडावी,राधेश्याम पंद्रे,राजा यादव,पंकज आचार्य,अभय दीक्षित,आशुतोष पाल, शशिनाथ पाठक, गीता नाग,राजपाल कसेर,फूल सिंह सेठिया,रितेश दास जोशी,संतोष गौर,रमन चौहान, रौशन झा,अभिलाष यादव,रोहित कश्यप,बलराम बेसरा,आनंद झा,अमर झा,गणेश नागवंशी,अभिषेक तिवारी,सत्यम झा,विकास पात्रो,डीकेश नाग,कृष्णा ठाकुर,तपन डे,सूर्यभूषण सिंह,राकेश ठाकुर,दुर्जन कश्यप,रूपेश समरथ,अमित कपूर,विनय राजू,आलेख राज तिवारी, मनी विक्रम नायडू,योगेश पाणिग्रही,अनिमेष सिंह चौहान,राज देवांगन,राज पांडे,पवन गुप्ता, बृजेश कपूर,भरत कश्यप,विकास जोशी,नवीन बोथरा,प्रेम यादव,दशरथ गुप्ता,रेखा सिंह, गणेश काले,सतीश बाजपेई,विवेक साहू,रमेश नायडू,उत्तम साहू,पीलूराम, बिजली वैध, अनिता पटेल, करमजीत कौर, माधवी मण्डल, परमजीत कौर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!