सड़कों से शहर तक विकास की रफ्तार तेज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दिखाई प्रतिबद्धता, 33.23 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ

बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण से लेकर मजबूत बुनियादी ढांचे तक, भाजपा सरकार ने क्षेत्र को दी नई सौगात
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सोमवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए उन्होंने अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक 5 किमी सड़क चौड़ीकरण की बहुप्रतीक्षित योजना का श्रीगणेश किया।
प्रमुख विकास कार्य :
- अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक 5 किमी सड़क चौड़ीकरण
- लागत: ₹27.91 करोड़
- उद्देश्य: यातायात सुविधा में सुधार व दुर्घटना नियंत्रण।
- कैलाश होटल चौक से हनुमान मंदिर धरमपुरा तक 1 किमी सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
- लागत: ₹2.51 करोड़
- विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते हुए सर्वोदय स्कूल तक 1.45 किमी सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
- विधिवत शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जनसभा में विधायक किरण देव का संबोधन :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारा सपना व्यवस्थित जगदलपुर शहर का अब साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने विकास कार्यों की समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्णता का निर्देश भी अधिकारियों को दिया और कहा कि जनता की मांगों के अनुसार विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
महापौर ने दी ‘विकास पुरुष’ की संज्ञा :
महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि किरण देव जी के नेतृत्व में जगदलपुर में चौमुखी विकास हो रहा है। वे जनता की हर मांग को गंभीरता से लेते हैं और त्वरित समाधान करते हैं। उन्होंने उन्हें “विकास पुरुष” की संज्ञा दी।
उपस्थित गणमान्यजन :
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।