सुशासन तिहार-2025 : बस्तर जिले में तितिरगांव से समाधान शिविरों की शुरुआत, तीन चरणों में हो रहा आयोजन, पहले चरण में प्राप्त हुए 1,88,555 आवेदन

जगदलपुर | CG News | Bastar News
राज्य शासन द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “सुशासन तिहार-2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस महाभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को आम जनता से सीधे जोड़कर, समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद को सशक्त बनाना है।
इस तिहार का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है :
- पहला चरण (08 से 11 अप्रैल 2025) – ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और मुख्यालयों पर आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए गए।
- दूसरा चरण – लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का विभागीय स्तर पर निराकरण किया जा रहा है।
- तीसरा चरण (05 से 31 मई 2025) – जिले भर में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ आम जनता को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
बस्तर जिले में पहले चरण में 1,88,555 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें स्कैन कर सॉफ़्टवेयर में अपलोड किया गया और संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन/भौतिक रूप से भेजा गया। आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता की निगरानी जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है।
समाधान शिविर की तिथियाँ और स्थान
जगदलपुर विकासखंड
- 05 मई: तितिरगांव
- 10 मई: नगरनार
- 14 मई: गरावंडखुर्द
- 17 मई: नानगुर
- 21 मई: कुरंदी
- 24 मई: साडगुड
- 29 मई: जामावाडा
बास्तानार विकासखंड
- 08 मई: मूतनपाल
- 14 मई: बड़े किलेपाल
- 21 मई: कोडेनार
- 25 मई: बडेकाकलूर
- 28 मई: बास्तानार
बस्तर विकासखंड
- 07 मई: गुरिया
- 09 मई: दुबेउमरगांव
- 11 मई: पखनाकोंगेरा
- 15 मई: इच्छापुर
- 18 मई: करंदोला
- 22 मई: करमरी
- 26 मई: छोटेआमाबाल
- 29 मई: भोंड
दरभा विकासखंड
- 08 मई: चिंगपाल
- 12 मई: नेगानार
- 16 मई: दरभा
- 19 मई: डिलमिली
- 22 मई: पखनार
तोकापाल विकासखंड
- 07 मई: छापरमानपुरी
- 10 मई: करंजी
- 17 मई: बडेमारेगा
- 24 मई: बेड़ागुड़ा
- 28 मई: रायकोट
लोहण्डीगुड़ा विकासखंड
- 12 मई: मटनार
- 16 मई: बडांजी-2
- 19 मई: छिंदबहार
- 23 मई: आंजर
- 30 मई: चंदेला
बकावण्ड विकासखंड
- 09 मई: बडेजिलाखाल
- 11 मई: उलनार
- 15 मई: करपावण्ड
- 18 मई: मूली
- 23 मई: फरसीगांव
- 26 मई: कोसमी
- 30 मई: बेड़ाउमरगांव
नगरीय निकायों में समाधान शिविर
नगर पंचायत बस्तर
- 13 मई: सद्भावना भवन, वार्ड-6
- 15 मई: नगर पंचायत भवन
- 17 मई: सामुदायिक भवन, वार्ड-9
नगर पालिका निगम जगदलपुर
- 13 मई: माहेश्वरी भवन
- 16 मई: रोटरी भवन
- 19 मई: भगत सिंह स्कूल
- 22 मई: टाउन हॉल
- 26 मई: जलनी माता मंदिर परिसर
- 29 मई: बोधघाट हाई स्कूल
“सुशासन तिहार-2025” प्रशासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रह जाए।