संगठन और सौहार्द : महापौर संजय पाण्डे के निवास पर भाजपा शीर्ष नेताओं की शिष्टाचार भेंट

Ro. No. :- 13220/18
  • महापौर निवास पर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों का आगमन, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व संगठन महामंत्री पवन साय से महापौर संजय पाण्डे की सौजन्य मुलाकात
  • भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चाय पर की चर्चा

जगदलपुर। नगर राजनीति में शनिवार को एक नई हलचल देखने को मिली, जब भाजपा के दिग्गज नेता महापौर संजय पाण्डे के मैत्री संघ स्थित निवास पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभागीय प्रभारी रजनीश सिंह एवं निरंजन सिन्हा से महापौर संजय पाण्डे की शिष्टाचार भेंट हुई।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में नगर विकास, संगठन की गतिविधियाँ और जनहित के मुद्दों पर सामान्य चर्चा हुई। हालांकि यह मुलाकात औपचारिक थी, लेकिन नेताओं की उपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में हल्की सी सरगर्मियाँ जरूर पैदा कर दीं।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, पार्षद खगेंद्र ठाकुर, गायत्री बघेल, संतोष गौर, शशिनाथ पाठक, पंकज आचार्य, पी. लोकेश्वर राव, आशुतोष आचार्य, विनायक बेहरा, धनेश्वर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!