ग्रीन सिटी कॉलोनी को मिला सांस्कृतिक मंच, विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण
विकास और संस्कृति के प्रतीक बने विधायक किरण देव

जगदलपुर। शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी में नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री किरण देव द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों में उत्साह का माहौल रहा।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि ग्रीन सिटी कॉलोनी जगदलपुर की एक व्यवस्थित और विकसित कॉलोनी के रूप में जानी जाती है। यहाँ सांस्कृतिक मंच का निर्माण न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि सामुदायिक एकता को भी सशक्त करेगा। उन्होंने मंच को संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी कॉलोनीवासियों को सौंपी।
महापौर संजय पांडे ने मंच निर्माण के लिए कॉलोनीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इस विकास यात्रा को गति प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, राजस्व सभापति एवं वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, बलराम यादव, नवीन बोथरा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, ग्रीन सिटी कॉलोनी अध्यक्ष अभय नोनहारे, संरक्षक हरिशंकर देवांगन सहित कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन पार्षद संग्राम सिंह राणा ने किया।