भाजपा कार्यकर्ता सिर उठाकर मांगे सहयोग- किरण देव, घर-घर दस्तक दे रहे भाजपाई, शक्ति केन्द्रों में बैठकें कर भरा जोश

सीजीटाइम्स। 31 मार्च 2019
जगदलपुर। लोकसभा चुनाव की तपिश अब महसूस होने लगी है। भाजपा ने प्रत्येक बूथ के एक एक मतदाता तक पहुंचने व सम्पर्क साधने की रणनीति बनाई है। शहरी क्षेत्र में बूथवार बनाये गए शक्ति केन्द्रो में प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर उन्हे प्रचार तेज कर घर-घर दस्तक देने कहा गया है।
कल व आज दो दिनों में पूर्व महापौर व भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव ने शहरी शक्ति केन्द्रो में बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा व केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बनाने प्रत्येक मतदाता तक अपनी बात पहुंचाने ताकीद किया।
श्री देव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबुत भाजपा केन्द्र सरकार ने कोई ऐसा कार्य नही किया है, कि पार्टी कार्यकर्ता को सिर झुकाना पडे़। सतत् विकास व देश की सुरक्षा के लिए उठाए गऐ कड़े फैसलों को देश की जनता स्वीकार्य रही है। कार्यकर्ता अपने बूथ के प्रत्येक मतदाता से मिलकर उनका समर्थन व वोट मांगे । भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस व सम्पूर्ण विपक्ष ने पुलवामा हमले के बाद सेना द्वारा बालाकेट में हुऐ एयरस्ट्राइक के पराक्रम का सबूत मांगा था, उसका जवाब पोलिंग बूथ में जनता द्वारा उन्हे दिया जाएगा। निगम सभापति शेष नारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी 10 दिनों तक सतत् प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोकने कहा।
दो दिनो में भाजपा ने आधा दर्जन से अधिक शक्ति केन्द्रों में करीब 60 मतदान केन्द्रो में बनी समितियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली है व प्राणप्रण से चुनावी समर में उतरने कार्यकर्ताओं को कहा है। इन बैठको में प्रमुख रूप से पार्षद रजनीश पानीग्रही, नरसिंह राव, रोशन सिसोदिया, संग्राम सिंह, आर्येन्द्र सिंह, राजपाल कसेर, श्रीपाल जैन, अशोक नवतानी,बी जयराम, योगेश ठाकुर, सुरेश गुप्ता आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।