
जगदलपुर। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब भव्य शेड का निर्माण होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित कार्य का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव और नगर निगम महापौर संजय पाण्डे ने किया।

बस्तर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस शेड से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम की मार से राहत मिलेगी और पूजा-पाठ की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।
इस अवसर पर श्री किरण देव ने कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा कर संतोष हो रहा है। हमारी सरकार जनआस्था और जनसुविधा के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। जनता की मांग के अनुरूप विकास जारी रहेगा।

महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, और यह निर्माण कार्य उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी समेत अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





