
बारसूर, दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने आज बारसूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपस्थित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान श्री मुड़ामी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत में उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी मरीज को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं समय पर मिलें।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को मानवीय संवेदना के साथ इलाज प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र एकमात्र बड़ा उपचार केंद्र है, इसलिए इसकी सेवाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कुछ आवश्यक संसाधनों की कमी की बात भी सामने आई, जिस पर श्री मुड़ामी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा हमारी प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं।
निरीक्षण के समय इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा नाग जी,मंडल अध्यक्ष श्री बेसु मंडावी जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मंडावी जी,सांसद प्रतिनिधि श्री नवीन विश्वकर्मा जी,मंडल प्रभारी श्री सत्यनारायण महापात्र जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भारद्वाज जी,श्री राजेश नाग जी, श्रीमती संध्या शुक्ला, श्री सोमडू कोर्राम, श्रीमती हिरण बाई पुजारी, श्री भीमाराम कश्यप, श्री जगत सिंह पुजारी, श्री भुवनेश्वर भारद्वाज, श्री हाड़ी राम नाग , श्री विजय कश्यप, श्री सुनील नाग, , श्री दिनेश कौशल, श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर,श्री बदरीनाथ पुजारी, श्रीमती गीता बघेल, श्री सुरेंद्र नाग, श्री बुदनी समरथ, श्रीमती विजय श्री पुजारी, श्रीमति संगीता पुजारी, हितेश सिंहा, ऋषित राव, श्री समलूराम मंडावी, सुश्री मालती हिड़को, श्री गोपाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन, स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





