छत्तीसगढ़जगदलपुर

स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता ज़रूरी – आर्येन्द्र सिंह आर्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम में वितरित की मच्छरदानी, आश्रम परिसर में माँ के नाम पौधरोपण भी किया

अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में बांटी गयी मेडिकेटेड मच्छरदानी

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से भेंट की, उनका कुशल क्षेम जाना और वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया। आस्था निकुंज परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में मलेरिया, डेंगू आदि जैसी बीमारियों से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण वार्ड पार्षद बसंती समरथ द्वारा आरंभ किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं, शिशुवत परिवार व बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर मच्छरदानी वितरित की गयी। मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर मण्डल महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। भाजपा प्रदेश सरकार ने जन स्वास्थ्य की चिंता करते हुये मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम नियोजित किया है। बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिये मच्छरदानी का वितरण जगदलपुर के सभी 48 वार्डों में किया जा रहा है। आर्येन्द्र सिंह आर्य ने वार्ड वासियों ने स्वास्थ्य के विषय में सजग रहने व जागरूकता रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नगर मण्डल महामंत्री संजय चंद्राकर, ब्रिजेश शर्मा, मानिक पंथ सहित मितानीन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग कर्मी व वार्डवासी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!