कैरियरछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जारी किया वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर, उम्मीदवार अभी से करें तैयारी

जगदलपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की वार्षिक कार्यक्रम सूची जारी कर दी गई है। इस वार्षिक कैलेंडर में प्रारंभिक, मुख्य एवं भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, अधिसूचना जारी होने की तिथि और परीक्षा की अवधि स्पष्ट रूप से अंकित की गई है।

UPSC द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेंगी। इस बार कुल 27 परीक्षा/भर्ती कार्यक्रम तय किए गए हैं जिनमें 6 स्लॉट RT (Recruitment Test) के लिए आरक्षित हैं।

कुछ प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं –

नोट : आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में अधिसूचना की तिथि, परीक्षा तिथि एवं अवधि में बदलाव संभव है।

UPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह वार्षिक कैलेंडर मार्गदर्शक की तरह है, जिससे वे अपनी रणनीति और अध्ययन योजना पहले से बना सकें।

सुझाव : परीक्षा कैलेंडर का प्रिंट लेकर पढ़ाई की जगह पर लगाएं और उसी अनुसार टाइम टेबल बनाएं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!