संवदेनशील क्षेत्रों में प्रचार करने पहुंचे बैदू व केदार, बस्तर विकास के लिए भाजपा को वोट देने की बात कहते हुए मर्दापाल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ली सभाएं

Ro. No. :- 13220/2

सीजीटाइम्स। 06 अप्रैल 2019

जगदलपुर। बदलते मौसम व बरसते बादलो से बेअसर बस्तर मे लोकसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप ने आज अति संवेदनशील क्षेत्र मर्दापाल व उसके आस – पास के गांव में प्रचार – प्रसार का बिगुल बजाया व बस्तर के विकास के लिए भाजपा को वोट देने कहा। लोकसभा चुनाव की कमान संभाल रहे पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी बैदूराम के साथ थे।
संवेदनशील क्षेत्र मर्दापाल सहित बीजापुर, कुकड़ी, अमरावती आदि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार के लिये पहुंचे बैदूराम व केदार कश्यप ने ग्रामीणां की सभायें ली व समर्थन मांगा। संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले मर्दापाल में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप ने कहा कि हमारे बस्तर का सतत् विकास भाजपा के शासन काल में हुआ है। भाजपा ही छ.ग. सहित देश के सम्पूर्ण विकास का सपना पूरा कर सकती है। कांग्रेस के पास सिवाय झूठे वायदे के कुछ नही है। सत्ता को हांसिल करने के लिए कांग्रेस द्वारा किये गये झूठे वायदे गरीब और आदिवासियां के लिए झुनझुना ही है। आप सभी ने प्रदेश में पन्द्रह साल भाजपा के शासन व उनके कार्यां को देखा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर दिल्ली में मोदी की सरकार बनायें। सभा को पूर्व मंत्री श्री कश्यप ने भी संबोधित किया, उन्होने कहा कि बस्तर के आदिवासी भोले हैं, मगर कांग्रेस उन्हें नासमझ नही समझे। छ.ग. का विकास भाजपा की सरकार ने गढ़ा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने गांव – गांव में सौभाग्य योजना के जरिये बिजली पहुंचाइ,र् उज्जवला योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रसोई गैस मिली। बस्तर और बेहतर हो, यह भाजपा का सपना है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की केन्द्र सरकार पुनः बनेगी और बस्तर सहित छ.ग. में विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ेगा।
आज भाजपा प्रत्याशी बैदूराम व केदार कश्यप ने कोण्डागांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी बैठक भी ली व शहर में जनसम्पर्क भी किया। इस मौके पर सुश्री लता उसेंडी, रूपसिंह मण्डावी, मनोज जैन, जीतेन्द्र सुराना, आसमन कोर्राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!