छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ 1881’ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने ली शपथ

मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू भवन में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ 1881 का प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर विधायक एवं पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्री रमेश सपहा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. डी. पी. मनहर ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। प्रांताध्यक्ष डॉ. मनहर एवं महासचिव रतनलाल कैवर्त्य द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से राजधानी रायपुर सहित प्रत्येक जिले में संघ भवन की मांग, मध्यप्रदेश की धारा 49(6) को केंद्र शासन से विलोपित कराने, एवं केंद्र के समान राज्य पेंशनरों को डीए/डीआर प्रदान करने की मांग शामिल थी। मुख्य अतिथि श्री सुनील सोनी ने इन मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया और सभी पेंशनरों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

अपने उद्बोधन में प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया और जब तक तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक “पोस्ट कार्ड अभियान” निरंतर जारी रखने की बात कही।

समारोह में मंच संचालन प्रांतीय महासचिव श्री रतनलाल कैवर्त्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रायपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद युनुस कुरैशी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में “छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ 1881 ज़िंदाबाद”, “हमारी चट्टानी एकता ज़िंदाबाद”, “हमारा नेता कैसा हो? – डॉ. डी. पी. मनहर जैसा हो!” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पेंशनधारी वर्ग की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास और जागरूकता का प्रतीक बन गया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधान संरक्षक अशोक कुमार गढ़ेवाल (बिलासपुर), उप प्रांताध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता (अंबिकापुर), डी.एस. राम (बीजापुर), डॉ. आर.एम. चावड़ा (बालोद), राजेंद्र चंद्राकर, युनुस कुरैशी (रायपुर), जी.एस. पांडे (बस्तर), एम. लिंगा (दंतेवाड़ा), रामलखन बेस (सरगुजा), जे.आर. यादव (जशपुर), अजयदान तिर्की (कांसाबेल), आर.पी. बड़गोट्या (अंबिकापुर), के.के. द्विवेदी, जगदीश सिंह बामल (बस्तर), बद्रीप्रसाद मिश्रा, के.एल. बरेठ (रायगढ़), नारायण प्रसाद यादव (जांजगीर-चांपा), कृपाशंकर मिश्रा (धमतरी), रूपेश तिवारी (महासमुंद), गोपाल शाही (बस्तर), गोपाल प्रसाद बुनकर (महेंद्रगढ़), भगतराम चंद्रा, रोहित कुमार चंद्रा (सक्ती), शंकर सुवन मिश्रा (कोरिया), डी.आर. सारथी (कोरबा), अवधेश कुमार (अंबिकापुर), अशोकगिरी गोस्वामी (महासमुंद), जी. कृष्णराव (बीजापुर), सिन्हाराव (दंतेवाड़ा), एम.एस. शफी (कवर्धा), इंद्रमन प्रसाद मरकाम, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (जांजगीर-चांपा), देवराम नाग (कांकेर), बी.आर. कौसर (कोषाध्यक्ष), अनिल सिंह, श्रीमती आशालता सिंह, एम.एल. खांडे, सी.आर. मिरी, अशोक ठाकरे, महादेव अग्रवाल, कृष्णप्रताप सिंह, फिरोजा सिद्दीकी, आर.के. शर्मा, के.आर. चापड़ी, प्रकाश जाधव, रघुनाथ प्रसाद पटेल, हीरामणि वर्मा, डी.डी. मानिकपुरी, अशोक तिवारी, दिलदार सिंह ठाकुर, कन्हैया सिंह ठाकुर, बलराम झा, श्रीमती हैट्रिक मैडम, बनमालीराम साहू, एच.आर. भास्कर, दुर्गाराव, डी.एस. मंडावी, गणेश नामदेव, जे.पी. एक्का, रामभरोस केवर्त्य, लखनलाल भुवने, बसंत कुमार तिवारी, पर्यटनलाल साहू, जयसिंह गवेल, श्रीमती एम. सिंह, श्रीमती रामबाई केवर्त्य, श्रीमती शांतिबाई यादव, श्रीमती सावित्री गौड़, श्रीमती सावित्री साहू एवं श्रीमती मंटोरा यदु सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पेंशनरों की आवाज़ को संगठित कर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!