छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा ने सुषमा स्वराज का किया पुण्य स्मरण

भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आज बुधवार को भाजपा नेत्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर वक्ता, पद्म विभूषण सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि समकालीन भारतीय राजनीति में सुषमा स्वराज एक संवेदनशील व समर्पित नेता की रुप में जानी जाती थी। कुशल राजनीतिज्ञ,सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति और ओजस्वी वक्ता के रूप में उनकी याद अमिट है। नेता विपक्ष के रूप में अनेक विषयों पर उनकी मुखरता ने भारतीय लोकतंत्र को नई ऊंचाई दी और विदेश मंत्री के तौर पर उनकी निर्णय क्षमता व दूरदृष्टि ने भारतीय विदेश नीति को नया आयाम दिया। संगठन से लेकर सरकार तक, हर दायित्व में उन्होंने अपनी कार्यक्षमता और निष्ठा से देश को सशक्त किया। उनकी स्मृतियाँ भाजपा कार्यकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा व आभार प्रदर्शन पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,योगेन्द्र पांडे, सफीरा साहू, राजेन्द्र बाजपेई, हरिराम मंडावी, तरुण पांडे, संजय चंद्राकर,अतुल सिम्हा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता लक्ष्मी कश्यप,माया रानी, आशा साहू, बिजली बैद्य, हरीश पारेख, प्रभात चौहान, वीरेंद्र जोशी, विनायक बेहरा, रोहित त्रिवेदी, जनपद उपाध्यक्ष सोनबारी भद्रे,योगेश ठाकुर,माणिक राम पंत, चंद्रकांत भण्डारी,राजपाल कसेर, गायत्री कश्यप, कलावती कसेर, रामबती भंडारी, पुष्पा तिवारी,रीना राय,प्रियंजलि दास आदि शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!