कोण्डागांव के खोड़सानार पदेली हड़ेली मार्ग निर्माण कार्य के लिये मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों ने मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग ने मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला कोण्डागांव के खोड़सानार पदेली हड़ेली मार्ग लंबाई 5.975 किमी. पुल पुलिया सहित डामरीकरण निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए छह करोड़ सत्तासी लाख रूपये राशि जारी की है। इस प्रशासकीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रवासियों ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कोंडागांव सेवक राम नेताम ने मंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि हमारी मांगो पर मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से मुहर लगी है। क्षेत्रवासियों और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका ह्रदय से आभार। सेवकराम नेताम ने कहा कि बीते दो वर्षो में कोंडागांव और बस्तर संभाग को जितनी सड़कों की स्वीकृति मिली उतना कोंग्रेस ने अपने पाँच साल में नहीं दिया। उन्होंने कहा कोंडागांव का सौभाग्य है कि यहाँ लगातार सड़कों को लेकर स्वीकृति मिल रही है। सेवकराम नेताम ने कोंडागांव के खोडसानार हड़ेली मार्ग की स्वीकृति के लिये विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है।
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल ब्लॉक जिला कोंडागांव -खोडसानार हडेली मार्ग निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग मंत्री केदार कश्यप के समक्ष मांग रखे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार और वनमंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर लगातार आगे बढ़ रहा है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




