छत्तीसगढ़राजनीति

मतदान सामग्री स्ट्राॅग-रूम में हुईं सील

सीजीटाइम्स। 12 अप्रैल 2019

जगदलपुर। बस्तर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए मतदान के बाद बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में उपयोग की गई मतदान सामग्री को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज में स्थापित स्ट्राॅग रूम में सील कर दी गई। मतदान सामग्री के सीलिंग की यह कार्यवाही शुक्रवार 12 अप्रैल की शाम को अभ्यर्थियों, उनके प्राधिकृत अभिकर्ताओं और प्रेक्षक श्री अश्विनी कुमार यादव व ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. अय्याज तम्बोली की मौजुदगी में हुई संवीक्षा की कार्यवाही के बाद किया गया।

मतगणना स्थल में स्थापित स्ट्राॅग-रूम में यह मतदान मशीनें विधानसभावार और मतदान केन्द्रवार रखी गयी हैं। सीसीटीवी की निगरानी में मतदान मशीनों को स्ट्राॅग-रूम में रखकर सील कर दी गई हैं। इसके साथ ही पूरे परिसर को अर्द्धसैनिक बलों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से घेर दिया गया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 मई को शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज जगदलपुर में मतों की गणना होगी। इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। मतदान समाप्ति के पश्चात् 12 नवम्बर को बस्तर जिले में के अंतर्गत आने वाले नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के 82 मतदान केन्द्रों की मतदान मशीनों को नारायणपुर जिला मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखवाने के लिए रवाना कर दिया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!