सरगीपाल व करपावंड मंडल में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, जन-जन में जागी देशभक्ति की लहर


जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आज सरगीपाल और करपावंड मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल की मिट्टी में देशभक्ति का जोश और तिरंगे के प्रति अपार सम्मान साफ झलक रहा था। गाँव-गाँव से लोग हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए और “भारत माता की जय” के नारों से गगन गुंजायमान हो उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने घरों और गलियों को तिरंगों से सजा दिया, जिससे पूरा क्षेत्र मानो एक विशाल देशभक्ति के पर्व में बदल गया।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, बस्तर विधानसभा की तिरंगा यात्रा प्रभारी ललिता बघेल, पुरुषोत्तम जोशी, दामोदर बघेल, संतोष बिसाई, सोनबरी भद्रे, धनुर्जय कश्यप, हेमकांत ठाकुर, परमानंद पाढ़ी, रामेश्वर कश्यप, तरुण पाण्डेय, परीस बेसरा, संगीता बिसाई, कंसुला कश्यप, रणवीर सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





