छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

विहिप-बजरंग दल के अभियान से प्रेरित, बिलोरी पंचायत ने किया 08 गौवंशों का दान

सड़क हादसों और तस्करी से बचाने ‘गौदान महादान’, बिलोरी पंचायत का बढ़ाया कदम सराहनीय – मुन्ना बजरंगी

जगदलपुर। बस्तर जिले में सड़को पर गौ वंश होने के कारण लगातार हादसे ने गौ धन और जन हानि आये दिन हो रही थी l घायल गौ वंशों का ईलाज और सेवा गौ शालाओ मे की जा रही है l बजरंगदल ने आये दिन आ रहे इस समस्या को देखते हुए जो गौ धन पालने में असमर्थ और घुमंतू हो चुके गौ धन को गौ दान अभियान के तहत गौ दान लिया जा रहा है।

बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया बिलोरी ग्राम पंचायत की भाँति अन्य ग्राम पंचायतो में भी ऐसे गौवंश जिसे पशुपालक पालन पोषण में सक्षम नहीं है स्वयं आगे आकर विहिप बजरंग दल के इस अभियान से जुड़कर गौ-धन दान करे। बस्तर जिले में और भी गौशालाएं तैयार की जा रही है जिसमे अधिक संख्या में गौ धन रखा जा सकता है। मुन्ना बजरंगी ने आगे बताया की कई वर्षो से गौ तस्करों की नज़र बस्तर के पशु बाजारों पर है, जिसकी आड़ पर गौ तस्करी हो रही है। इसके साथ ही पैदल गौ तस्कर भी ओडिशा आंध्रप्रदेश तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके तक गाय बड़े तस्करों तक पहुँचा रहे है।

जिला गौ रक्षा प्रमुख देव यादव ने बताया गौ दान महादान अभियान छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रही है, जिससे गौवंशो की प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं में एवं पशु तस्करों से गौवंश को सुरक्षित करने में एक सकारात्मक पहल साबित होगी।

हैप्पी कामधेनु गौशाला के अध्यक्ष दीपक पनपालिया ने बताया गौ दान – महादान अभियान से आम जन को जुड़ कर गौवंश को सुरक्षित किया जा सके l अभी वर्तमान समय में कामधेनु गौशाला में 250 की संख्या में गौ धन है l बस्तर जिले में 3 अन्य गौ शालाओ में गौ धन को भेजा जायेगा।

इस दौरान विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल,जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत,जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी,सह संयोजक सनी रैली, जिला गौ संवर्धन विष्णु ठाकुर,जिला गौ रक्षा प्रमुख देव यादव,नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर,नगर गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप,नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा ,काशी चालकी समाजसेवी के. व्येकंटेश्वर राव,रोहन कुमार,ग्राम सरपंच,पंच एवं हैप्पी कामधेनु गौशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!