विदेश दौरे से लौटने पर सीएम विष्णुदेव साय का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया आत्मीय अभिनंदन, कहा – यह विदेश दौरा प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा

मुख्यमंत्री जी ने महत्वपूर्ण संस्थानों और निवेशकों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम खोले हैं, आने वाले दिनों में इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से लौटने पर शनिवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आत्मीय स्वागत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का विदेश दौरा प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने वहां कई महत्वपूर्ण संस्थानों और निवेशकों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के विकास के नए आयाम खोले हैं। आने वाले दिनों में इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। आज उनका स्वागत कर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस विदेश दौरे को प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थानों, संगठनों और निवेशकों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की प्रगति और संभावनाओं पर चर्चा की। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पहल का लाभ आने वाले दिनों में प्रदेश के उद्योग, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक रूप से मिलेगा।

मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदेश की प्रगति के इस नए अध्याय को ऐतिहासिक करार दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





