छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा भानपुरी ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

दरभंगा विवाद पर भानपुरी में आक्रोश, राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

जगदलपुर। बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा ने पुरे देश को शर्मिंदा किया है। यह कहना भानपुरी मंडल के भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ताओं का का है। बीते दिनों दरभंगा से सामने आया एक विवादित वीडियो में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में हुई इस घटना ने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है, वहीं भाजयुमो भानपुरी मंडल ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है। वही भानपुरी मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र हो कर विरोध स्वरुप राहुल गाँधी का पुतला दहन किया।

गौरतलब है कि दरभंगा के अतरबेल में हुई रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से आयोजित किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद नौशाद ने सफाई दी कि किसी बाहरी व्यक्ति ने मंच से गलत शब्द कहे हैं, हालांकि इस मामले पर राजनीति गरमा गई है।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल जी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला जी, निर्देश दिवान जी, खितेश मौर्य जी, गौरव कश्यप, भूषण गुप्ता, उमाकांत कश्यप, किशन सेन, दीपक गुप्ता, अशोक राव, शिबू शाह, कुलेश्वर कश्यप, जनपद सदस्य जमुना ठाकुर, सरपंच दयमन बघेल, मदन कश्यप, लखेश्वर बंछोर, भावना बघेल, हीरालाल कश्यप, तुलसू कश्यप, घस्सु कश्यप, लक्ष्मी सिंहा, कमलेश दिवान, ओमप्रकाश कश्यप, आसमन बघेल, नरेंद्र पाणीग्राही, केदार कश्यप, सोमारु सूर्यवंशी, महेंद्र देवांगन, खगेश्वर ठाकुर, लेबो राम, तुला राम, चमन ठाकुर, रोमू, रामप्रसाद मौर्य एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता पुतला दहन में उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!