छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कसोशल

चंद्रग्रहण पूर्व गौ-सेवा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौ माता को गुड़-रोटी अर्पित कर निभाई सनातन परंपरा

गौ सेवा से मुझे सच्ची शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज चंद्रग्रहण से पूर्व अपने निवास में गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाकर सनातन परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मान्यता है कि ग्रहण काल से पहले गौ सेवा करने और गुड़ खिलाने से अनिष्ट प्रभाव कम होते हैं।


देखें वीडियो..


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गौ सेवा से मुझे सच्ची शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।
गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति मुख्यमंत्री की यह आस्था जनमानस को भी प्रेरित कर रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!