मतगणना में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर ने किया आभार व्यक्त

सीजीटाइम्स। 23 मई 2019
जगदलपुर। कलेक्टर और बस्तर संसदीय क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी डॉ अय्याज तम्बोली ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और समय पर मतगणना सम्पन्न होने पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ तम्बोली ने बस्तर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा,बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग अधिकारियों को भी मतगणना सहित सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में लगे महिला कर्मचारियों की प्रंशसा करते हुए पूरी पारदर्शिता और दक्षता से कार्य करने पर बधाई दी । उन्होंने सुरक्षा में तैनात सभी जवानों और अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





