
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव रविवार को धरमपुरा क्रिडा परिसर में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्री संजय पाण्डे शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते है। सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास करें तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। श्री देव ने कहा छात्र जीवन अपने अपने जीवन का स्वर्णिम काल होता है। खूब मेहनत कर अपने जीवन में आगे बढ़े। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा सभी खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें । खेल में हार जीत लगे रहता है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनुशासन के साथ खेल भावना के साथ खेलें। वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने भी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स ,रग्बी , एवं हैडबाल, खेल का आयोजन होगा । जिसमें प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा शामिल हुयें है। ।इस मौके पर विधाशरण तिवारी ,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे,पूनम सिन्हा, संतोष गौर, संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय,गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





