छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा लोकोत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

जगदलपुर। बस्तर दशहरा लोकोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभागीय प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के बस्तर संभाग के दौरों, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बस्तर जिले के प्रवास, उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रियों के प्रवास के अलावा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को रोचक फोटोग्राफ्स एवं जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

लोगों ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और शासन की योजनाओं की जानकारी लेते हुए फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं और प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक प्राप्त किया। प्रदर्शनी में युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!