कैरियरछत्तीसगढ़ जनसंपर्कबीजापुर

पंचायत सचिव भर्ती 2025 : बीजापुर जिले में निकली ग्राम पंचायत सचिव पद पर भर्ती, युवा अवसर का उठाएँ लाभ

बीजापुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत बीजापुर द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य शासन के पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर से प्राप्त पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त 05 पदों की पूर्ति के लिए  पद स्वीकृत किए गए हैं। बीजापुर जिले में यह भर्ती स्थानीय निवासियों के लिए की जाएगी।

उम्मीदवारों से आवेदन 10 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर को शाम 5ः00 बजे तक प्राप्त होना अनिवार्य होगा।

जिला पंचायत बीजापुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन केवल डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें, पदों की संख्या एवं अन्य दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट  पर उपलब्ध हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार की जाएगी ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!