प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावुक मुलाकात, परिवार के तीन पीढ़ियों को मिला अविस्मरणीय क्षण

सत्पुरुषों का सान्निध्य जीवन को कृतार्थ कर देता है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके परिवार की प्रधानमंत्री से हुई आत्मीय मुलाकात भावुक कर देने वाली रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह क्षण उनकी तीन पीढ़ियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव बन गया।

मुख्यमंत्री ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच अद्भुत सरलता और स्नेह के साथ परिवारजनों का हाल-चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री की आत्मीयता ने इस मुलाकात को अविस्मरणीय बना दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा लिखा कि सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्… प्रधानमंत्री मोदी जी से हुई यह गरिमामय और आत्मीय भेंट हमारे परिवार के लिए सौभाग्य का क्षण है। हम उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

प्रधानमंत्री के इस निजी, सहज और प्रेरक व्यवहार ने मुख्यमंत्री परिवार पर गहरी छाप छोड़ी, जिससे यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक भेंट नहीं बल्कि भावनाओं से भरा स्मरणीय क्षण बन गई।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





