छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

श्री बालाजी मंदिर रजत जयंती वार्षिकोत्सव की तैयारियों तेज, भव्य आयोजन के लिए ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जगदलपुर। श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती वार्षिकोत्सव को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार दोपहर मंदिर टेंपल ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर सहमति बनी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव अब तक के सभी उत्सवों से विशेष व अधिक भव्य होगा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। कार्यों का वर्गीकरण करते हुए जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गईं।

ट्रस्ट की इस बैठक में वे वॉलंटियर्स भी शामिल हुए, जो कई वर्षों से मंदिर में सेवा दे रहे हैं। उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही बढ़ती तैयारियों को देखते हुए आने वाले दिनों में और वॉलंटियर्स आमंत्रित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

ट्रस्ट ने विश्वास जताया है कि सामूहिक भागीदारी और समर्पित सेवा भावना के साथ इस वर्ष का रजत जयंती उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का अनुपम संगम साबित होगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!