
सीजीटाइम्स। 02 जुलाई 2019
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी कल 3 जुलाई को बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आगामी 6 जुलाई से आंरभ होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा व व्यापक रूपरेखा बनायी जायेगी। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने सहित अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श होगा।
बैठक का आयोजन नगर पालिक निगम के वीरसावरकर भवन में सुबह 11 बजे से किया गया है। जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों सहित बस्तर के 7 जिलों के भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य,जिला पदाधिकारी, भाजपा मण्डलों व मोर्चा के अध्यक्ष/महामंत्री , प्रकोष्ठ के संयोजक-सहसंयोजक, जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य सहित भाजपा के सभी पार्षद शामिल होंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





