
02 अप्रैल को रतनपुर बनेगा श्रद्धा का केंद्र, हनुमान प्राकटोत्सव पर विशाल आयोजन
बिलासपुर/रतनपुर। श्रद्धा और भक्ति के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को हनुमान प्राकटोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशक्ति रानी मंदिर देवस्थानम, रतनपुर में एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीराम की असीम कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम में दक्षिणमुखी बाल हनुमान जी मंदिर का लोकार्पण भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी, जिसमें विधि-विधान के साथ मंदिर लोकार्पण संपन्न होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर हनुमान जी का दर्शन-लाभ लेने का आग्रह किया है।
इस आयोजन के संयोजक राजेश चंद्र पाण्डेय (छ.ग. डेयरी, तिलक नगर बिलासपुर) एवं प्रबंधक राकेश निर्मलकर (शिवशक्ति रानी मंदिर देवस्थानम, रतनपुर) हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





