छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

सीजीटाइम्स। 26 अगस्त 2019

जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर डॉ. अय्याज तम्बोली ने प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं के कारण चार व्यक्तियों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बास्तानार तहसील के ग्राम कोड़ेनार की श्रीमती बुधरी पति सोमडू की मृत्यु नाले में डूबने और श्री चौतूराम पिता पाकलू की सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। इसी तरह बास्तानार तहसील के ही ग्राम कुम्हार साडरा के श्री मंगला पिता श्री टांगरू की मृत्यु गाज गिरने से तथा ग्राम बागमुण्डी पनेड़ा के सम्पो पिता श्री ढोसल की डबरी में डूबने से मौत हो गई थी। इन सभी पीड़ितों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!