छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुरबस्तर संभाग

डाक विभाग की बड़ी पहल : पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 07 जुलाई को लगेगी ‘पेंशन अदालत’

पेंशनभोगियों को मिलेगा सीधा समाधान, डाक विभाग ने मांगे आवेदन

जगदलपुर। डाकघर से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनधारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डाक विभाग द्वारा 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे कार्यालय अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग, जगदलपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस पेंशन अदालत की अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग द्वारा की जाएगी, जहां डाक विभाग से जुड़े पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों पर सुनवाई कर आवश्यक निराकरण किया जाएगा।

विभाग ने अपील की है कि जिन पेंशनधारियों को पेंशन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है या वे कोई सुझाव देना चाहते हैं, वे अपना आवेदन मोबाइल नंबर एवं पूर्ण पते सहित संबंधित प्रधान डाकघर जगदलपुर एवं कांकेर में 06 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं।
यह पहल पेंशनरों की समस्याओं के समाधान और सेवा में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!