छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

अवैध खनिज कारोबार पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में 08 वाहन जब्त

खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी, अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार सघन अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग, जिला प्रशासन तथा जिला स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सूरजपुर जिले में विगत एक सप्ताह के दौरान अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त कुल 08 वाहनों को जब्त कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज अमले द्वारा 27 जून को रामानुजनगर क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी से भरी एक हाईवा को जब्त किया गया, जिसे थाना रामानुजनगर में सुरक्षित रखा गया है।

इसके बाद 28 जून को तहसील सूरजपुर अंतर्गत ग्राम देवीपुर में खनिज बोल्डर परिवहन के दो मामलों तथा रूनियाडीह-नमदगिरी सीमा स्थित रेत घाट से अवैध रेत परिवहन के एक प्रकरण में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को पुलिस थाना सूरजपुर के सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में 30 जून को भैयाथान तहसील के ग्राम बड़सरा में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस चौकी बसदेई में रखा गया। वहीं 01 जुलाई को ग्राम कुरूवा के पंडितपारा रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त दो टिपरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें थाना बिश्रामपुर में सुरक्षित रखा गया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!