छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बिजली समस्या का त्वरित समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत

शिकायत के बाद विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई निर्बाध विद्युत आपूर्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान से सुशासन, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के निवासी श्री मंदीप गुप्ता ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी दल को मौके पर भेजा। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं मरम्मत कार्य कर विद्युत लाइन को शीघ्र दुरुस्त किया गया, जिससे प्रभावित क्षेत्र में पुनः निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी।

बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है तथा दैनिक कार्यों के साथ कृषि एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां भी सुचारु रूप से संचालित होने लगी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण के लिए प्रदेशभर में सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके और शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!