छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ शासन ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के CEO और अधिकारियों का तबादला, तन्मय खन्ना होंगे बस्तर के जिपं CEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का को अतिरिक्त प्रभार के रूप में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं धमतरी, बस्तर, राजनांदगांव और दंतेवाड़ा सहित कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) का स्थानांतरण किया गया है। बस्तर जिला पंचायत के सीईओ प्रतीक जैन को कोरबा, जबकि दंतेवाड़ा के सीईओ जयंत नाहटा को धमतरी का नया सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा वर्ष 2023 बैच के कई अनुविभागीय अधिकारियों को भी जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

  • देखें सूची..

  • राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण..


📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!