छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रेडियो कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में गूंजेगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता की कहानी

9 जुलाई को होगा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंट-वार्ता का प्रसारण

रायपुर। आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में 9 जुलाई को सवेरे 9 बजे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में योजना के स्टेट नोडल अधिकारी तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि राज्य में योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के उद्देश्य, पात्रता, ऋण सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उल्लेखनीय उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही, योजना से लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और सफलता की कहानियां भी बताई जाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!