छत्तीसगढ़राजनीति

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का दो दिवसीय बस्तर प्रवास

सीजीटाइम्स। 03 सितम्बर 2019

जगदलपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव दंतेवाड़ा और जगदलपुर के प्रवास पर जाएंगे। वे 4 सितम्बर को सवेरे 10 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव दोपहर सवा 3 बजे वहां से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे जगदलपुर पहुंचेगे। वे जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव अगले दिन 5 सितम्बर को सवेरे 10 बजे महारानी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे जगदलपुर से चित्रकोट के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे चित्रकोट में पंचायतीराज सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव दोपहर ढाई बजे वहां से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3 बजे जगदलपुर से राजकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!