छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है गोंचा महापर्व – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गोंचा महापर्व की शुभकामनाएं

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था के महापर्व गोंचा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर बस्तर अंचल के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोंचा महापर्व बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, उत्साह और सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि बस्तर की परंपराएं अपनी विशिष्टता, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोकजीवन से गहरे जुड़ाव के लिए पूरे देश में अलग पहचान रखती हैं। गोंचा महापर्व इसी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उत्सव है, जो हमारी लोक आस्था और सांस्कृतिक विविधता को सहेजने का संदेश देता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!