छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया ‘महारानी अस्पताल’ का निरीक्षण

सीजीटाइम्स। 04 सितम्बर 2019

जगदलपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बनाए जा रहे नए आपातकालीन चिकित्सा भवन और ओपीडी भवन का अवलोकन किया। उन्होंने यहां विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मंत्री श्री सिंहदेव ने महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के कायाकल्प के साथ ही सभी आवश्यक उपकरण एवं दक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे इस संस्थान का लाभ लोगों को मिल सके। मंत्री ने अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के साथ ही लोगों को अधिक से अधिक स्मार्ट कार्ड के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली ने संभाग के इस महत्वपूर्ण अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईसीयू और ओटी का निर्माण करने के साथ ही यहां विभिन्न उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल एवं जगदलपुर के महापौर श्री जतीन जायसवाल उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!