पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद

जगदलपुर। मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया (सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति) द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। पर्यटन स्थल तिरिया को 20 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से पूर्णतः बंद किया गया है। ग्राम सभा का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था और जन-धन की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए मानसून के इस दौर में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक हो गया था।
इस संबंध में ग्राम सभा तिरिया द्वारा जारी सूचना में सभी पर्यटकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस बंद अवधि के दौरान पर्यटन स्थल का भ्रमण करने न पहुँचें तथा ग्राम सभा के इस निर्णय का सम्मान करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। मौसम के सामान्य होने और परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल होने के बाद ही पर्यटन स्थल को दोबारा खोलने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी, तब तक सभी लोग सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहें।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





