छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुरशिक्षा

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में प्रवेश का सुनहरा मौका, 22 ट्रेड्स की 343 सीटों पर आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई

जगदलपुर। युवाओं को तकनीकी और कौशल विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्थान में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के तहत संचालित कुल 22 व्यवसायों (ट्रेड्स) की 343 सीटों पर दाखिले के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक प्रवेश पोर्टल cgiti.admission.nic.in पर जाकर 24 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

संस्था के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न तकनीकी, मैकेनिकल, कंप्यूटर, हस्तशिल्प और सेक्रेटेरियल पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं। उपलब्ध सीटों में सबसे अधिक बैम्बू वर्क ट्रेड में 39 सीटें हैं, जिसके बाद ड्राइवर कम मैकेनिक में 36 सीटें खाली हैं। इसके अलावा वेल्डर और वुड वर्क तकनीशियन प्रत्येक में 23-23 सीटें, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट हिंदी में 20 सीटें, टर्नर, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट इंग्लिश तथा स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट इंग्लिश प्रत्येक ट्रेड में 19-19 सीटें उपलब्ध है। वहीं मैकेनिक ट्रैक्टर के लिए 17 सीटें, मशीनिस्ट के लिए 16 सीटें, तथा मैकेनिक डीजल एवं मैकेनिक डीजल दोनों में 15-15 सीटें रिक्त हैं। इसी क्रम में इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक जनरल तथा मैकेनिक मोटर व्हीकल प्रत्येक ट्रेड में 11-11 सीटें उपलब्ध हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट हिंदी प्रत्येक में 10-10 सीटें खाली हैं। इसके अतिरिक्त ड्राफ्ट्समैन सिविल में 09 सीटें, फिटर जनरल एवं वायरमैन दोनों में 08-08 सीटें, इलेक्ट्रिशियन जनरल में 06 सीटें, फिटर में 05 सीटें तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 04 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में इस प्रकार सभी 22 ट्रेड्स की कुल 343 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय में होने वाली किसी भी तकनीकी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कर लें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!