मोरठपाल में हरित क्रांति का संकल्प, मंत्री केदार कश्यप ने किया पौधरोपण, कहा – हर पौधा बने माँ के प्रति सम्मान का प्रतीक

मोरठपाल में जिला स्तरीय वन महोत्सव सम्पन्न, मंत्री केदार कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जगदलपुर। “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के तहत तोकापाल विकासखंड के ग्राम मोरठपाल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत सदस्य पद्मनी कश्यप एवं कामदेव बघेल, जनपद अध्यक्ष रामवती भंडारी, जनपद उपाध्यक्ष रितेश जोशी, सरपंच सुमित्रा कश्यप, उपसरपंच संतोष मेघेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक स्टाइलो मंडावी, डीएफओ शमा फरूखी, एसडीओ दिलीप सिन्हा, रेंजर मोहम्मद सलीम तथा वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरटपाल की छात्राओं के स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





