छत्तीसगढ़
10 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति श्री नायडू के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम आगामी 10 अक्टूबर को देश के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू के साथ दिल्ली से अफ्रीका के लिए रवाना होंगे और 15 अक्टूबर को अफ्रीका से वापस दिल्ली लौटेंगे। अफ्रीका जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में बिहार से राज्य सभा सांसद कहकाशीन परवीन और लद्दाख के लोकसभा सांसद जमयांग एवं विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारी होंगे। अफ्रीका भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल विभिन्न आदिवासी बाहुल्य इलाको में जाएंगे एवं उनके विकास हेतु किये जा रहे कार्यो की भी जानकारी लेंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





