छत्तीसगढ़
दीपावली के कारण कर्मचारियों को 24, 25 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, शनिवार, रविवार को भी कोषालय में लिए जाएंगे वेतन देयक

जगदलपुर। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में दीपावली पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन का भुगतान 24 और 25 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा लिए गए इस निर्णय को देखते हुए जिला कोषालय जगदलपुर में शनिवार 19 अक्टूबर और रविवार 20 अक्टूबर को भी कर्मचारियों का वेतन देयक स्वीकार किए जाएंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





