छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

प्रशासन ने किया मॉकड्रील, कोरोना वायरस से सक्रंमित व्यक्ति के ईलाज के लिए विभागों के समन्वय का किया गया जाँच

जगदलपुर। बस्तर जिले में किसी व्यक्ति के नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित होने की स्थिति में उसका समुचित ईलाज सुनिश्चित करने और विभागों के मध्य आपसी समन्वय के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज 12 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से माॅकड्रील किया गया। मॉकड्रील के लिए जगदलपुर शहर के एक क्षेत्र को चिन्हित कर वहां पर कोरोना के पाॅजेटिव मरीज़ की उपस्थिति मानते हुए उसे उनके घर से सुरक्षित मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचाने एवं उनकी समुचित ईलाज तक की संपूर्ण प्रक्रियाओं का माॅकड्रील किया गया। माॅकड्रील के दौरान संबंधित क्षेत्र को सील किया गया । साथ ही संदिग्ध व्यक्ति के परिजनों, पड़ोसी और जिन व्यक्तियों के सम्पर्क में रहा उनका सैम्पल भी लिया गया। निगम के द्वारा सम्पूर्ण इलाक़े को सेनेटाइज भी किया गया।

इस माॅकड्रील के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकार श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रशासन के संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, पुलिस विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों द्वारा माॅकड्रील के दौरान एक्टिव सर्विलेंस, एम्बुलेंश आदि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के ईलाज के सम्पूर्ण प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन किया गया। इसकी सम्पूर्ण क्रियाकलापों को रेण्डमाइज किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!