छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

सीएम ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों को जारी किए 25-25 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी 7 करोड़ की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यो के लिए यह राशि खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी। इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी 25-25 लाख रूपए प्रदेश के सभी 28 जिलों को आबंटित किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!