स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची, प्रदेश में कोविड-19 प्रभावित 130 कंटेनमेंट जोन

Ro. No. :- 13171/10

रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची को हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 1 जून की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 130 है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं –

कृपया संलग्न PDF देखें…
A43F8F8EF2BD9365A875802DD7B181AE

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!