छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्येक सोमवार को सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं

जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष सप्ताह में एक दिन प्रति सोमवार प्रातः 11 बजे से नागरिकों के समस्या और मांगों के निराकरण हेतु उपस्थित रहेंगे। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का गठन फरवरी 2019 में बस्तर क्षेत्र के सर्वागींण विकास के उद्देश्य से किया गया है।

बस्तर विकास प्राधिकरण कार्यालय, पुराना वन विश्राम गृह भवन, कुम्हारपारा, जगदलपुर में संचालित है। संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आम नागरिकों की समस्या, मांगों के निराकरण हेतु अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष सप्ताह में प्रत्येक सोमवार प्रातः 11बजे से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!