104 प्रवासियों को 04 बसों से उनके गृह जिला किया गया रवाना

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। अनलाॅक फेज वन के दौरान जिले में अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले मजदूर आगंतुकों की आवाजाही सतत् जारी है। कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संबंधित मजदूरों को उनके गृह जिला भेजने की व्यवस्था किया गया और उनके पेयजल, भोजन की व्यवस्था भी किया जा रहा है।

जगदलपुर शहर में आंध्रप्रदेश राज्य के अनंतपुर जिले से आये बलौदाबाजार, कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के 104 प्रवासियों को 4 बसों के माध्यम से उनके गृह जिला के लिए रवाना किया गया। रवाना करते समय सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जगदलपुर एसडीएम जी. आर. मरकाम सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!